suvichar
✕

11वीं के छात्र ने मोदी से पूछा क्या आप लोकसभा चुनाव को लेकर नर्वस हैं?

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (17:25 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार ने तालकटोरा स्टेडियम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर के छात्रों के साथ 'परीक्षा पर चर्चा' की, जिसका शीर्षक था- 'मेकिंग एक्जाम फन : चैट विद पीएम मोदी'। इस कार्यक्रम के दौरान 3500 हजार छात्र और छात्राओं के बीच एक छात्र ने मोदी से उनके लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किया जो कि मीडिया में चर्चा का विषय बन गया।
 
जवाहर नवोदय विद्यालय मुंगेशपुर दिल्ली के छात्र गिरीश सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया, "पीएम महोदय मैं कक्षा ग्यारहवीं का छात्र हूं। अगले साल मेरी बोर्ड परीक्षा है और आपकी भी बोर्ड परीक्षा है क्योंकि लोकसभा चुनाव हैं। क्या मेरी तरह आप भी नर्वस हैं?" 
 
ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी की 'परीक्षा पर चर्चा'...
 
प्रधानमंत्री मोदी ने इसके जवाब में गिरीश से कहा, "अगर मैं आपका शिक्षक होता तो आपको पत्रकार बनने की सलाह देता। क्योंकि जिस तरह घुमाकर आपने सवाल पूछा है वह कोई पत्रकार ही पूछ सकता है।"
 
उन्होंने कहा कि मैं नर्वस होकर नहीं उम्मीद के साथ आगे बढ़ता हूं। उन्होंने गिरीश से कहा- आपकी बोर्ड परीक्षा के लिए मेरी तरफ से शुभकामना और मेरी बोर्ड परीक्षा के लिए देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों का आशिर्वाद मेरे साथ है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख