मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. murli deora
Written By
Last Modified: सोमवार, 24 नवंबर 2014 (11:52 IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने देवड़ा के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने देवड़ा के निधन पर जताया शोक - murli deora
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली देवड़ा के निधन पर सोमवार को  शोक जताया और कहा कि अपने मिलनसार स्वभाव के कारण वे सभी के बीच लोकप्रिय थे।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा- कल (रविवार को) ही मैंने मुरली देवड़ा के परिवार वालों से बात की थी  और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा था। सोमवार को यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनकर बहुत बुरा लगा।  उन्होंने लिखा- मुरली देवड़ा के निधन पर मैं देवड़ा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।   उनकी आत्मा को शांति मिले।

मोदी ने एक अन्य ट्विट में कहा- एक समर्पित नेता, मुरली देवड़ा के गर्मजोशीभरे स्वभाव ने उन्हें  सभी पार्टियों में लोकप्रिय बनाया था। उनके निधन की खबर दुखदायी है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने  कहा कि देश ने एक वरिष्ठ सांसद खो दिया।

संसदीय मामलों के मंत्री नायडू ने कहा- मैं मुरली देवड़ा के निधन से बहुत उदास हूं। हमने एक  वरिष्ठ सांसद और एक अनुभवी प्रशासक खो दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का सोमवार को  मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा दो बेटे हैं जिनमें पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा भी शामिल हैं। (भाषा)