मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. More than half people dont know what is GST
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (07:47 IST)

खुलासा! आधे से ज्यादा लोगों को जीएसटी के बारे में नहीं पता

GST
नई दिल्ली। देश में आधे से अधिक लोगों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में जानकारी नहीं है। एक मोबाइल समाचार एप कंपनी के सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है।
 
इस सर्वेक्षण में देश के 3.6 लाख लोगों की राय ली गई। इसमें यह तथ्य सामने आया कि तेलुगू भाषी दो राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों को जीएसटी के बारे में सबसे अधिक जानकारी है। इन राज्यों की 64 प्रतिशत आबादी को इस कर के बारे में पता है।
 
वे2आनलाइन के सर्वेक्षण के अनुसार जीएसटी के बारे में सबसे कम जानकारी तमिलनाडु के लोगों को है। यह सर्वेक्षण 26 से 30 जून के दौरान किया गया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
अब नाथुला के रास्ते कैलाश मानसरोवर नहीं जा सकेंगे यात्री, क्या बोला चीन...