1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. manish sisodiya shares photo, first tea of independent morning e

मनीष सिसोदिया ने शेयर की फोटो, कहा आजाद सुबह की पहली चाय

manish sisodiya shares photo
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के एक दिन बाद शनिवार को अपनी पत्नी के साथ सुबह की चाय पीते हुए एक तस्वीर साझा की। इसे 17 महीने बाद एक आजाद सुबह की पहली चाय शीर्षक दिया। ALSO READ: दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आए
 
सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले के सिलसिले में लगभग 17 महीने से जेल में थे। शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने सिसोदिया को जमानत दे दी, जिसके बाद यह उनका पहला पोस्ट है।
 
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, 'आजाद सुबह की पहली चाय... 17 महीने बाद। वह आजादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है। वह आजादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में सांस लेने के लिए दी है।

उल्लेखनीय है कि आबकारी मामले में पिछले 17 माह से जेल में बंद मनीष सिसोदिया शुक्रवार शाम को ही जमानत पर रिहा हुए हैं। ALSO READ: क्या है 1977 का जमानत नियम, जिसका मनीष सिसोदिया को मिला फायदा
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Price: Crude Oil पहुंचा 76 डॉलर के करीब, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम