गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lokpal receives 2400 complaints of corruption
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (18:10 IST)

लोकपाल को मिलीं भ्रष्टाचार की 2400 शिकायतें, 2350 शिकायतों का किया निपटारा

Jitendra Singh
Lokpal News : सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि लोकपाल को अब तक अब तक भ्रष्टाचार की 2400 से अधिक शिकायतें मिली हैं जिनमें से 2350 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 देश में 16 जनवरी, 2014 को लागू हुआ।
सिंह ने कहा, लोकपाल संस्था की स्थापना हो चुकी है और यह पूरी तरह से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार लोकपाल ने 2,426 शिकायतें दर्ज कीं जिनमें से 2,350 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अध्यक्ष के अलावा छह सदस्य हैं, जिनमें से तीन न्यायिक सदस्य हैं। अधिनियम की धारा 3 के अनुसार, अध्यक्ष के अलावा लोकपाल में सदस्यों की संख्या आठ से अधिक नहीं होगी और उनमें से 50 प्रतिशत न्यायिक सदस्य होंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour