सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 5 लाख से कम, 86 दिन में मृतकों की संख्या सबसे कम
- 3 जुलाई : इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
- राशिफल 3 जुलाई: कुंभ राशि वालों को मिलेगा रुका धन, मेष राशि वाले बचकर रहें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
- आषाढ़ मास के दूसरे शनिवार को बस एक काम ऐसा करें कि प्रसन्न हो जाएं शनि देव
- महाराष्ट्र में Corona के 8000 से ज्यादा नए मामले, 156 लोगों की मौत
Live Updates : कम हुई कोरोना की रफ्तार, विधायक दल की बैठक में होगा उत्तराखंड सीएम का फैसला
नई दिल्ली। देश में कम हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार, उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक में आज होगा मुख्यमंत्री का फैसला। पल-पल की जानकारी..
11:38 AM, 3rd Jul
-विधायक दल की बैठक शनिवार को अपराह्न तीन बजे भाजपा मुख्यालय में आरंभ होगी।
-इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा महासचिव एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम मौजूद रहेंगे।
-बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक करेंगे। पार्टी के सभी विधायकों को शनिवार की बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है।
11:32 AM, 3rd Jul
-कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का ट्वीट, देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा का कुर्सी बदल खेल। साढ़े चार साल में 3 मुख्यमंत्री
-एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मोदी जी-नड्डा जी ने उत्तराखंड को राजनीतिक अस्थिरता, सत्ता की लूट व “मुख्यमंत्री अदला-बदली योजना” में धकेल देवभूमि की जनता के साथ धोखा व हितों पर कुठाराघात किया है। भाजपा की ये असलियत है -:
आवत है, जावत है,
खावत है,खोवत है,
पावत है, भगावत है,
उत्तराखंड आहत है।
देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा का “कुर्सी बदल खेल”
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) July 3, 2021
उत्तराखंड में साढ़े चार साल में 3 मुख्य मंत्री-
• त्रिवेन्द्र सिंह रावत
• तीर्थ सिंह रावत
• - -
भाजपा का पिछला रिकॉर्ड भी यही-
• नित्यानंद स्वामी
• भगत सिंह कोशयारी
• भुवनचंद्र खंडूरी
• रमेश पोखरियाल
• भुवनचंद्र खंडूरी
1/2
11:32 AM, 3rd Jul
4 माह से भी कम समय तक उत्तराखंड की कमान संभालने वाले तीरथसिंह रावत ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शनिवार को विधायक दल की बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पद के लिए इस समय 5 नाम चर्चा में हैं। उनमें धनसिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, बंशीधर भगत, बिष्णु सिंह चुफाल के नाम चर्चा में हैं। धनसिंह को इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है क्योंकि उन्हें संघ का करीबी माना जाता है साथ ही त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उनका नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चला था।
11:31 AM, 3rd Jul
भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के ट्रायल के फाइनल नतीजे जारी कर दिए। कोरोनावायरस पर कोवैक्सीन 77.8 फीसदी प्रभावी है जबकि डेल्टा वेरिएंट पर भी यह 65.2% असरदार है।
11:29 AM, 3rd Jul
भारत में कोरोनावायरस का कहर तेजी से कम हो रहा है। देश में कोविड-19 के एक दिन में 44,111 नए मामले सामने आए 738 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 5 लाख से कम हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 3,05,02,362 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण से 738 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,01,050 हो गई।
