नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में 21 नए मंत्रियों को शामिल करने के बाद कुल 66 मंत्री हो गए हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को सौंपे गए प्रभारों की सूची इस प्रकार है:-
* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य वे सभी विभाग, जो किसी को नहीं सौंपे गए)।
कैबिनेट मंत्री :
1. राजनाथ सिंह : गृह,
2. सुषमा स्वराज : विदेश, प्रवासी भारतीय मामले,
3. अरुण जेटली : वित्त, कॉर्पोरेट मामले तथा सूचना एवं प्रसारण,
4. एम. वैंकेया नायडू : शहरी विकास, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मुलन तथा संसदीय मामले,
5. नितिन जयराम गडकरी : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा पोत परिवहन मंत्रालय,
6. मनोहर पार्रिकर : रक्षा,
7. सुरेश प्रभु : रेल, 8. डीवी सदानंद गौड़ा : कानून एवं न्याय,
9. उमा भारती : जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण,
10. नजमा ए. हेपतुल्ला : अल्पसंख्यक मामले,
11. रामविलास पासवान : उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण,
12. कलराज मिश्र : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग,
13. मेनका संजय गांधी : महिला एवं बाल विकास,
14. अनंत कुमार : रसायन एवं उर्वरक,
15. रविशंकर प्रसाद : संचार एवं सूचना तकनीक,
16. जगत प्रकाश नड्डा : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,
17. अशोक गजपति राजू पशुपति : नागरिक उड्डयन,
18. अनंत गीते : भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम,
19. हरसिमरत कौर बादल : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग,
20. नरेन्द्र सिंह तोमर : खान एवं इस्पात,
21. चौधरी बीरेंद्र सिंह : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता,
22. जुएल ओराम : आदिवासी मामले,
23. राधा मोहन सिंह : कृषि,
24. थावरचंद गहलोत : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता,
25. स्मृति जुबीन ईरानी : मानव संसाधन विकास,
26 डॉ. हर्षवर्धन : विज्ञान एवं तकनीक, पृथ्वी विज्ञान।
राज्यमंत्री:-
27. जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह : सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन (स्वतंत्र प्रभार) विदेश मामले, प्रवासी भारतीय मामले,
28. इंद्रजीत सिंह राव : योजना (स्वतंत्र प्रभार) रक्षा,
29. संतोष कुमार गंगवार : कपड़ा (स्वतंत्र प्रभार),
30. बंडारू दत्तात्रेय : श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार),
31. राजीव प्रताप रूडी : कौशल विकास एवं उद्यमशीलता (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय कार्य,
32. श्रीपद यशो नाईक : आयुष (स्वतंत्र प्रभार) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,
33. धर्मेंद्र प्रधान : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस (स्वतंत्र प्रभार),
34. एस. सोनोवाल : युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार),
35. प्रकाश जावड़ेकर : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार),
36. पीयूष गोयल : ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार) कोयला (स्वतंत्र प्रभार) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार),
37. डॉ. जितेन्द्र सिंह : पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग,
38. निर्मला सीतारमन : वाणिज्य एवं उद्योग (स्वतंत्र प्रभार),
39. डॉ. महेश शर्मा : संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) नागर विमानन,
40. मुख्तार अब्बास नकवी : अल्पसंख्यक मामले, संसदीय मामले,
41. रामकृपाल यादव : पेयजल एवं स्वच्छता,
42. हरिभाई पार्थीभाई चौधरी : गृह मामले,
43 सांवरलाल जाट : जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण,
44. मोहनभाई कल्याणजीभाई कुंडारिया : कृषि,
45. गिरिराज सिंह : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग,
46 हंसराज गंगाराम अहीर : रसायन एवं खाद,
47 जीएम सिद्धेश्वरा : भारी उद्योग एवं लोक उपक्रम,
48 मनोज सिन्हा : रेलवे,
49. निहालचंद : पंचायती राज,
50. उपेन्द्र कुशवाहा : मानव संसाधन विकास,
51. राधाकृष्णन पी : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, पोत परिवहन,
52. किरन रिजिजू : गृह मामले,
53 कृशन पाल : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता,
54. डॉ. संजीव कुमार बालयान : कृषि,
55. मनसुखभाई धनजीभाई वसावा : आदिवासी मामले,
56. राव साहेब दादाराव दानवे : उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण,
57. विष्णुदेव साई : खनन एवं इस्पात,
58. सुदर्शन भगत : ग्रामीण विकास,
59. रामशंकर कठेरिया : मानव संसाधन विकास,
60. वाईएस चौधरी : विज्ञान एवं तकनीक, पृथ्वी विज्ञान,
61. जयंत सिन्हा : वित्त,
62. कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ : सूचना एवं प्रसारण,
63. बाबुल सुप्रियो बराल : शहरी विकास, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन,
64. साध्वी निरंजन ज्योति : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग,
65. विजय संपला : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता। (भाषा)