तीन दिनों से कटड़ा और वैष्णोदेवी के पहाड़ों पर लगातार बारिश के चलते वैष्णोदेवी भवन के गेट नंबर 5 के पास भूस्खलन होने से यात्रा के मार्ग में बदलाव किया गया है। मार्ग में हुए भूस्खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
भवन प्रशासन को जानकारी मिली थी कि गेट नंबर 5 वाले रुट में चट्टानों में दरार आ गई है। इसके बाद इस रुट को बंद कर दिया गया था। रुट बंद होने के कुछ देर बाद ही कई चट्टानें गिर पड़ीं।
भवन के एसडीएम जगदीश सिंह के मुताबिक, वैष्णोदेवी यात्रा फिलहाल सुचारू ढंग से चल रही है। सिर्फ गेट नंबर 5 को बंद किया है। मरम्मत के बाद जल्दी ही इसे भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।