• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kashmir youth
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 1 मई 2017 (09:34 IST)

भाजपा विस्तार अभियान में लेगी मुस्लिम कश्मीरी युवकों की मदद

Kashmir youth
भारतीय जनता पार्टी के विस्तार अभियान में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह लगभग 30 कश्मीरी मुस्लिम युवकों की मदद लेंगे। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि शाह ने रविवार को जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की एक बैठक में इस संबंध में घोषणा की।
 
भाजपा की विस्तार योजना में मुस्लिम कश्मीर युवकों की भागीदारी ऐसे समय हो रही है जब राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन भाजपा और पीडीपी के संबंधों में कुछ मनमुटाव की खबरें है। शाह देश के अपने 95 दिन के दौरे के तहत कल जम्मू में थे और उन्होंने यहां पार्टी के संगठनात्मक काकार्यों का जायजा लिया।
 
भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रव्यापी विस्तार योजना में कश्मीरी मुस्लिम युवकों की भागीदारी विशेषकर ऐसे राज्यों में जहां पार्टी संगठनात्मक रूप से कमजोर है, एक उत्साहवर्धक घटनाक्रम है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गजब! इस महिला को याद है इस जन्म की हर एक बात