• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kailash Mansarovar Yatra, Kailash Mansarovar Yatra Draw pilgrima
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 6 मई 2016 (22:31 IST)

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन ड्रॉ की शुरुआत

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन ड्रॉ की शुरुआत - Kailash Mansarovar Yatra, Kailash Mansarovar Yatra Draw pilgrima
नई दिल्ली। कम्प्यूटर से ड्रॉ के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा 2016 के लिए तीर्थयात्रियों के चयन की प्रक्रिया का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। प्रक्रिया की शुरुआत करने वाले केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने बताया कि कम्प्यूटर से ड्रॉ निकाले जाने के बाद चयनित व्यक्तियों को एसएमएस और ई-मेल के जरिए सूचना दी जाएगी।
विदेश राज्यमंत्री ने बताया कि हम नामों का चयन नहीं करेंगे, यह कम्प्यूटर करेगा। यह विदेश मंत्रालय का पारदर्शिता के साथ हर काम करने का प्रयास है। हमने हज के लिए भी यही काम किया है और हमारा प्रयास यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। कैलाश मानसरोवर यात्रा की 4 महीने की यात्रा अवधि जून से शुरू हो रही है।
 
मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्व) प्रदीप रावत ने बताया कि उन्हें इस साल 2,600 आवेदन मिले थे जिसमें से 2,400 सही पाए गए। सूची में 87 डॉक्टर भी हैं। 60-60 यात्रियों का 18 जत्था लिपुलेख दर्रे से होकर जाएगा जबकि 50-50 यात्रियों के 7 जत्थे नाथू ला मार्ग से होकर जाएंगे। पूर्व में इसे दु:साध्य माना जाता था। (भाषा)