• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Japanese Prime Minister Shinzo Abe, Narendra Modi
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 दिसंबर 2015 (10:22 IST)

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भारत दौरा, बुलैट ट्रेन सहित अहम करार

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भारत दौरा, बुलैट ट्रेन सहित अहम करार - Japanese Prime Minister Shinzo Abe, Narendra Modi
नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे तीन दिन के भारत दौरे पर शुक्रवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी सालाना शिखर वार्ता होगी। खबरों के अनुसार दोनों देशों के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन नेटवर्क के लिए 98,000 करोड़ रुपए के करार के साथ-साथ कई अहम समझौते होंगे। दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और विशेष रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने पर जोर होगा।
शिखर वार्ता के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री पिछले एक साल में लिए गए द्विपक्षीय फैसलों पर प्रगति की समीक्षा करेंगे। शिखर वार्ता के बाद जापानी प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। जहां वे दसाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ होंगे। पिछले साल टोक्यो में हुई शिखर वार्ता के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों का स्तर बढ़ाकर विशेष सामरिक और वैश्विक भागीदारी के स्तर पर ले जाने पर सहमति जताई थी। (एजेंसियां)