समुद्री मार्ग से भारत पर हमला कर सकते हैं आतंकी, नौसेना अलर्ट
नई दिल्ली। सोमवार को एडमिरल करमबीर सिंह (नौसेना प्रमुख) ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें खुफिया जानकारी मिली है कि जैश-ए-मोहम्मद पानी के अंदर से हमला करने के लिए अपनी विंग को प्रशिक्षित कर रहा है और हम इस पर नजर रख रहे हैं तथा नौसेना इसको लेकर सतर्क है।
उन्होंने कहा कि 26/11 के हमले के बाद 2008 में तटीय सुरक्षा की स्थापना की गई थी। समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ तटीय सुरक्षा के लिए भी भारतीय नौसेना ओवरऑल इंचार्ज है। अत: समुद्र में किसी तरह की घुसपैठ नहीं हो पाएगी तथा जैश के मंसूबे को असफल करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें