रविवार, 7 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. gujrat ATS arrests 3 terrorists from gandhinagar
Last Modified: गांधीनगर , रविवार, 9 नवंबर 2025 (12:19 IST)

गुजरात ATS ने 3 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

terrorism
Gujarat ATS news in hindi : गुजरात एटीएस ने रविवार को 3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी। इन सभी पर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। पिछले 3 माह में 12 आतंकियों को गिरफ्‍तार किया गया है।
 
गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को अडालज में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने की सूचना मिली थी। ATS ने इलाके में छापेमारी की और 3 आरोपियों को धर दबोचा।
 
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले थे और एक ही आतंकी मॉड्‍यूल से जुड़े थे। तीनों मिलकर देश की कई जगहों पर आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
 
तीनों पिछले साल से ही पुलिस की रडार पर थे। वे हथियार सप्लाई करने गांधीनगर आए थे। यह सभी देश के अलग-अलग हिस्सों में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: उत्तराखंड के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, दी 8157 करोड़ की योजनाओं की सौगात