मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Government increased GPF interest rate
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (19:25 IST)

सरकार ने बढ़ाई GPF पर ब्याज दर, 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा

सरकार ने बढ़ाई GPF पर ब्याज दर, 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा - Government increased GPF interest rate
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) पर ब्याज दर 7.6% से बढ़ाकर 8% कर दी है। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू मानी जाएंगी।
 
सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए यह बढ़ोतरी की है। जीपीएफ की नई दर केंद्रीय कर्मियों, रेलवे और डि‍फेंस कर्मचारियों के लिए लागू होगी। इससे पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) में जीपीएफ पर ब्याज दर 7.6 फीसदी थी।
 
जीपीएफ खाता सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है। उनके वेतन का एक तय हिस्सा हर महीने इस खाते में जमा होता है। रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को जीपीएफ खाते की रकम मिलती है। इस पर टैक्स नहीं लगता।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सरकार ने पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दरें 0.40% तक बढ़ाई थीं।
ये भी पढ़ें
क्रेडिट कार्ड लेने के बाद भूलकर भी न करें यह 5 काम, वरना पछताएंगे