• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress answer to mohan bhagwat on sachchi swatantrata
Last Updated : बुधवार, 15 जनवरी 2025 (12:49 IST)

भागवत के बयान पर भड़की कांग्रेस, 'सच्ची स्वतंत्रता' पर दिया जवाब

congress
congress attacks mohan bhagwat : संघ प्रमुख मोहन भागवत के सच्ची स्वतंत्रता वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने संघ प्रमुख को इसका करारा जवाब दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि संघ प्रमुख इसी तरह बयान देते रहे तो उनका देश में रहना मुश्किल हो जाएगा। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भागवत के सच्ची स्वतंत्रता वाले बयान की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि यदि वह इसी तरह का बयान देते रहे तो देश में उनका घूमना-फिरना मुश्किल हो जाएगा। खरगे ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के लोगों को (1947 में मिली) आजादी याद नहीं है क्योंकि उनके वैचारिक पूर्वजों का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं है।
 
खरगे ने भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि यह शर्म की बात है कि आजादी मिलने के बाद वह इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरएसएस और भाजपा का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के लिए वो कभी लड़े नहीं, कभी जेल नहीं गए, इसलिए उन्हें आजादी के बारे में कुछ याद ही नहीं है... हमारे लोग लड़े थे, जान गंवाई थी, इसलिए हम आजादी को याद करते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के सच्ची स्वतंत्रता वाले बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर भागवत किसी अन्य देश में इस तरह का बयान देते तो जेल में होते। उन्होंने कहा कि हम संघ और भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भागवत ने सोमवार को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जानी चाहिए क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इसी दिन मिली थी।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
क्या एलन मस्क खरीदेंगे टिकटॉक? ट्विटर के बाद अब इस चीनी ऐप पर नजर