Hanuman Chalisa
✕

घातक हथियार साबित हो सकते हैं NRC और CAB, सरकार कर सकती है दुरुपयोग

Updated: गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (10:27 IST)
नागरिकता संशोधन बिल 2019 (citizenship amendment bill) बुधवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। यह बिल राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून का रूप ले लेगा। इसके साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिन्दू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता हासिल करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस बिल को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा कि NRC और CAB घातक हथियार साबित हो सकते हैं। सरकार इनका दुरुपयोग कर सकती है।

जेडीयू ने लोकसभा और राज्यसभा में इस विधेयक का समर्थन किया था, लेकिन प्रशांत किशोर शुरुआत से ही इस विधेयक का विरोध कर रहे थे। प्रशांत किशोर ने ट्‍वीट कर लिखा है कि हमें बताया गया है कि यह विधेयक नागरिकता देने के लिए है, न कि किसी नागरिकता को छीनने के लिए।

यह विधेयक धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव करने और यहां तक कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सरकार के हाथों में एक घातक हथियार में बदल सकता है। बुधवार को राज्यसभा में लंबी बहस के बाद हुई वोटिंग में बिल के पक्ष में 125 वोट पड़े, जबकि विरोध में 105 वोट पड़े।

प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को अपनी पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने पर बुधवार को ट्‍वीट कर कहा था कि  जेडीयू नेतृत्व को उन लोगों के बारे में विचार करना चाहिए जिन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में उनमें आस्था और विश्वास को दोहराया था। किशोर ने बुधवार को ट्वीट में कहा था कि ''कैब का समर्थन करते हुए, जेडीयू नेतृत्व को एक पल के वास्ते उन सभी के बारे में विचार करना चाहिए, जिन्होंने 2015 में उनमें आस्था और विश्वास को दोहराया था।' 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख