• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Christmas
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 दिसंबर 2014 (09:21 IST)

क्रिसमस की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

क्रिसमस की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई - Christmas
नई दिल्ली। देशभर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया और केक खिलाकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाईयां दी। गिरजाघरों को झालरों से सजाया गया था। साथ ही कई गिरजाघरों में यीशु के जन्म को दर्शाती हुई झांकियां भी लगाई गई हैं।
 
क्रिसमस के मौके पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने देशवासियों को श्रद्धाभाव से मनाए जाने वाले क्रिसमस की बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा कि क्रिसमस के इस खुशी के अवसर पर मैं सभी नागरिकों खासकर अपने ईसाई भाईयों और बहनों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामना देता हूं। इस वर्ष जब हम क्रिसमस पर मोमबत्ती जलाएं तो हम अपने मानस तथा दिल में प्रभु ईसा मसीह की प्रेम और करूणा की ज्योत भी जलाएं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाए जाने वाले क्रिसमस के त्योहार की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि दुनिया भर के सभी लोगों को क्रिसमस की बधाई। इस दिन समाज में सद्भाव, शांति और भाईचारे की भावना बढ़ें।