मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. chhath puja festival suryoday arag to surya dev
Written By
Last Updated : गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (07:23 IST)

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व, मुंबई से लेकर पटना तक दिखा आस्था का आकर्षक नजारा

chhath
नई दिल्ली/ पटना। सूर्योदय के साथ छठ महापर्व का प्रात:कालीन अर्घ्‍य देश के कई हिस्सों में शुरू हो चुका है। बिहार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पटना के पाटीपुल घाट पर गंगा किनारे छठ की पूजा कर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
 
कुछ श्रद्धालुओं ने पटना कॉलेज घाट में सूर्यदेव की पूजा की। दिल्ली में श्रद्धालुओं ने छठ के आखिरी दिन शास्त्री पार्क में बनाए गए घाटों पर उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। सूर्योदय के अर्घ्य के साथ ही 4 चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो गया। 
 
चार दिन तक चलने वाला छठ महापर्व मुख्यत: बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में लोग मनाते हैं। महापर्व के तीसरे दिन शाम को व्रती निर्जला रहकर डूबते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देते हैं जबकि चौथे दिन उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देने के साथ इस महापर्व का समापन होता है। 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूर्य देव को ‘अर्घ्य’ देकर पूर्व किदवई नगर और राजा बाजार में बुधवार को छठ पूजा की और कहा कि यह राजनीति करने का वक्त नहीं है और हर किसी को प्रसन्नता के साथ ‘‘छठ महापर्व’’ मनाना चाहिए। 
उनकी यह टिप्पणी तब आई जब भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आदम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने यमुना नदी के किनारे छठ मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया। केजरीवाल ‘‘छठी मईया’’ का आशीर्वाद लेने के लिए छठ पूजा मनाने पूर्व किदवई नगर और राजा बाजार में डीआईजेड सेक्टर-चार गए।
ये भी पढ़ें
Kasganj : पुलिस हिरासत में मौत पर सियासी बवाल, प्रियंका गांधी कर सकती है आज दौरा, जानिए पूरा मामला