1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MP Varun Gandhi slams 'Godse Zindabad' trend
Written By
Last Updated : शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (14:03 IST)

'गोडसे जिंदाबाद' ट्रेंड पर भाजपा सांसद वरुण गांधी की लताड़

नई दिल्ली। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर ट्विटर पर 'गोडसे जिंदाबाद' ट्रेंड पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ट्रेंड चलाने वाले लोग भारत को शर्मिंदा कर रहे हैं। 
 
वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, लेकिन यह महात्मा गांधी हैं जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया, जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। गोडसे जिंदाबाद ट्वीट करने वाले देश को शर्मसार कर रहे हैं।
 
हालांकि वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में इस हैशटैग का इस्तेमाल नहीं किया। वरुण की पोस्ट पर 7 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और कई लोगों ने उसे रीट्वीट भी किया है। 

उल्लेखनीय है कि शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर वरुण गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। 
ये भी पढ़ें
किसानों को CM चन्नी का तोहफा, आंदोलन के दौरान RPF द्वारा दर्ज मामले होंगे वापस