शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MLA expelled from Delhi assembly, uproar in the house
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (13:55 IST)

दिल्ली विस से निकाले गए BJP MLA, सदन में हंगामा

दिल्ली विस से निकाले गए BJP MLA, सदन में हंगामा - BJP MLA expelled from Delhi assembly, uproar in the house
मुख्‍य बिन्दु-
  • दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
  • सत्र के पहले ही दिन हुआ जमकर हंगामा
  • भाजपा विधायकों को सदन से निकाला
  • एक विधायक दिनभर के लिए निलंबित
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में हंगामे के ‍बीच भाजपा विधायकों को मार्शल के जरिए सदन से बाहर निकाल दिया गया। दिल्ली विधानसभा का 2 दिवसीय मानसून सत्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल शाम 5 बजे सदन को संबोधित करेंगे। 
 
जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक अजय महावर और विजेंद्र गुप्ता मार्शल ने सदन से बाहर निकाला है, जबकि ओमप्रकाश शर्मा को पूरे दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है।
 
बताया जा रहा है कि सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ झड़प में एक भाजपा विधायक ने कहा कि अपनी औकात में रहो। इस पर सत्ता पक्ष के सदस्य नाराज हो गए। अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भाजपा विधायक से माफी मांगने के लिए कहा तो उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। 
दूसरी ओर, आप विधायकों ने दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की नियुक्ति पर कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जिस व्यक्ति की सेवा कम से 6 महीने बची हो उसे ही पुलिस प्रमुख या डीजीपी के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। आप विधायक गुलाब सिंह ने कहा कि अस्थाना का नाता विवादों से रहा है। 
 
विधानसभा सत्र सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चलेगा। पहले 2 घंटे का समय प्रश्नकाल और विशेष उल्लेख (280) के लिए रहेगा।
 
ये भी पढ़ें
धनबाद में जज की संदिग्ध हत्या, क्या बोला सुप्रीम कोर्ट...