1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Angry customer set OLA showroom on fire

कई बार काटे चक्‍कर, सर्विस नहीं मिली तो गुस्‍साए कस्‍टमर ने OLA के शोरूम में लगा दी आग, खाक हुआ सब कुछ

ola
कर्नाटक के कलबुर्गी में एक शख्स ने OLA के शोरूम में आग लगा दी। ऐसा करने के पीछे जो वजह सामने आई वो चौंकाने वाली है। मोहम्मद नदीम नाम के इस शख्स ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए सही ग्राहक सेवा नहीं मिल रही थी।

आग लगने से पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। दुकान से धुएं के गुबार उठते नजर आया। घटना में लगभग 8.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

1.4 लाख में खरीदा था ई-स्कूटर: दरअसल, मोहम्मद नदीम ने महीनेभर पहले ही 1.4 लाख रुपए का ई-स्कूटर खरीदा था। लेकिन एक-दो दिन बाद ही उसमें दिक्कतें आने लगी। वह कई बार शोरूम गया, लेकिन जब कुछ ठोस नहीं हुआ तो गुस्से में आकर उसने शोरूम को ही आग के हवाले कर दिया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहे हैं।

कहासुनी में पेट्रोल डाल लगा दी आग : मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 साल के नदीम ने मंगलवार 10 सितंबर को शोरूम में ग्राहक सेवा अधिकारियों से कहासुनी की और पेट्रोल डालकर शोरूम में आग लगा दी। इस आग में छह गाड़ियां और कंप्यूटर सिस्टम जलकर खाक हो गए। नदीम पेशे से एक मैकेनिक है और उसने एक महीने पहले ही 1.4 लाख रुपए में ई-स्कूटर खरीदी थी। खरीदने के सिर्फ 1-2 दिन बाद ही गाड़ी में बैटरी और साउंड सिस्टम से जुड़ी तकनीकी खराबी आने लगी। वह अपनी गाड़ी की मरम्मत कराने के लिए कई बार शोरूम गया, लेकिन उसके मुताबिक उसकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा था। आग लगने से पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share Bazaar : तेजी पर लगा विराम, Sensex 398 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट