मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah's warning BJP leaders
Written By
Last Modified: शनिवार, 4 अप्रैल 2015 (14:25 IST)

शाह की चेतावनी, न दें विवादित बयान वरना कड़ी कार्रवाई

शाह की चेतावनी, न दें विवादित बयान वरना कड़ी कार्रवाई - Amit Shah's warning BJP leaders
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी नेताओं द्वारा दिए जा रहे विवादित बयानों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि विवादित बयान देने से बचें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अमित शाह ने ये भी कहा है कि पार्टी के बड़े नेताओं से बात करके ही बयान दें।

गौरतलब है कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है उसके कई नेता विवादित बयान देकर पार्टी की किरकिरी करा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित बयान दिया था। गिरिराज ने कहा था कि सोनिया अगर गोरी नहीं होती तो कांग्रेसी उन्हें अध्यक्ष नहीं बनाते।

गिरिराज से पहले भी कई नेता अपने बयानों की वजह से पार्टी की फजीहत करा चुके हैं। साक्षी प्राची और साक्षी महाराज ने भी अपने बयानों से पार्टी की काफी किरकिरी कराई थी। जिसके वजह से विपक्ष को केंद्र सरकार को घेरने का मौका मिलता है।