मंगलवार, 17 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. amit shah report card on 100 days of modi government
Last Modified: मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 (11:05 IST)

अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, 100 दिन के कार्यकाल की 10 खास बातें

amit shah
100 days of modi government : गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे होने पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। जानिए प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की 10 खास बातें... 
  • अमित शाह ने कहा कि तीसरे कार्यकाल ने 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इन 100 दिनों में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शुरू किया गया है।
  • 60 साल के बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है। नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है।
  • मोदी जी एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। 10 साल में दुनिया के 15 अलग अलग राष्ट्रों ने मोदी जी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे न केवल प्रधानमंत्री जी बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा है।
  • 100 दिन में 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं हमने घोषित भी की हैं और इन पर अमल भी शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के वधवान में 76 हजार करोड़ की लागत से मेगा पोर्ट बनेगा, जो पहले दिन से ही विश्व के 10 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल होगा।
  • कृषि के क्षेत्र में पीएम किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त में 9.5 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए। अभी तक कुल 12 करोड़ 33 लाख किसानों को 3 लाख करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं।
  • हमने बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य को हटा दिया है और प्याज पर निर्यात शुल्क 40% से 20% किया है।
  • हमारी सरकार ने युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के पीएम पैकेज की घोषणा की गई है। 5 साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को इसका लाभ पहुंचने वाला है। 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनी में इंटर्नशिप के अवसर, अलाउंस और एकमुश्त सहायता राशि देने का भी निर्णय किया है।
  • मध्यम वर्ग को भी इन 100 दिनों में कई सारी राहत दी गई है। अब 7 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। OROP का तीसरा संस्करण लागू कर दिया गया है।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें से 1 करोड़ घर शहरी इलाकों में और 2 करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में बनेंगे।
  • 49 हजार करोड़ की लागत से 25 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना शुरू की गई है। ये योजना 100 की आबादी वाले गांवों को भी जोड़ेगी। 50,600 करोड़ की लागत से भारत की बड़ी सड़कों को बढ़ाने का निर्णय भी मोदी सरकार ने किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta