मंगलवार, 10 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aam Aadmi Party's first list of candidates for assembly elections released
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (16:32 IST)

Haryana Assembly Elections : आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी, चुनावी मैदान में उतारे 20 उम्मीदवार

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party's first list of candidates for assembly elections released : आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची सोमवार को जारी की जिससे कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए वार्ता में बाधा पैदा होने का संकेत मिलता है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। राज्य में मतदान 5 अक्टूबर को होगा। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।
पार्टी ने हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को कलायत से और इंदु शर्मा को भिवानी से मैदान में उतारा है। विकास नेहरा को महम से और बिजेंद्र हुड्डा को रोहतक से मैदान में उतारा गया है। आम आदमी पार्टी राज्य में संभावित गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही थी। हालांकि आप कितनी सीटों पर चुनाव पर लड़ेगी, इसको लेकर बातचीत अटक गई है।
सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी 10 सीट की मांग कर रही है जबकि कांग्रेस 5 सीट की पेशकश कर रही है। इससे पहले आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा था कि अगर शाम तक समझौता नहीं हुआ तो उनकी पार्टी सभी 90 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी कर देगी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
हरियाणा में रिश्तों की जंग, कहीं बहन-भाई तो कहीं दादा-पोते के बीच में दिखेगा ‍मुकाबला