1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 25 september 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 (14:33 IST)

धर्मेंद्र प्रधान बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी

dharmendra pradhan
Latest News Today Live Updates in Hindi : भाजपा ने गुरुवार को धर्मेंद्र प्रधान को विधानसभा चुनाव के लिए बिहार का प्रभारी बनाया। केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल राज्य में भाजपा के सह प्रभारी होंगे। पल पल की जानकारी... 


02:18 PM, 25th Sep
भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को विधानसभा चुनाव के लिए बिहार का प्रभारी बनाया। केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल बिहार के सहप्रभारी होंगे। पार्टी ने भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी बनाया। बिपलब देब बंगाल के सहप्रभारी होंगे।

12:10 PM, 25th Sep
सुप्रीम कोर्ट ने फिरोजाबाद जिले में स्कूल के मैदान में रामलीला उत्सव के आयोजन पर रोक संबंधी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाई। शीर्ष अदालत ने स्कूल मैदान में रामलीला उत्सव की अनुमति इस शर्त पर दी कि इससे छात्रों को कोई असुविधा नहीं हो।

12:09 PM, 25th Sep
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक में विश्व नेताओं से कहा कि दुनिया में मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी शस्त्र दौड़ चल रही है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप में अपने युद्ध का विस्तार करना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को रूस के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करना चाहिए।

11:37 AM, 25th Sep
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 (UPITS-2025) में कहा कि आज सरकार मेक इन इंडिया, मैन्युफैक्चरिंग पर इतना ज़ोर दे रही है। हम चिप से लेकर जहाज तक, सब कुछ भारत में बनाना चाहते हैं, इसलिए हम आपके व्यापार में आसानी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, लेकिन सरकार की कुछ अपेक्षाएं भी हैं कि आप जो भी निर्माण कर रहे हैं, वह सर्वोत्तम गुणवत्ता का हो। आज देशवासियों के मन में ये बात है कि स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो, इसलिए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

09:13 AM, 25th Sep
भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की ‘अग्नि-प्राइम’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO और SFC को बधाई देते हुए कहा कि यह विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया अपनी तरह का पहला परीक्षण है।

07:47 AM, 25th Sep
वेनेजुएला में आज सुबह 03.51 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। तेज भूकंप के झटकों से वेनेजुएला में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप के झटके कोलंबिया तक महसूस किए गए।

07:47 AM, 25th Sep
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज का उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर है।
-केंद्र सरकार ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब वे 30 मई 2026 तक या अगले किसी भी आदेश तक सीडीएस और सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) के सचिव के पद पर बने रहेंगे। 

07:45 AM, 25th Sep
भारत एशिया कप के फाइनल में : भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई। ALSO READ: 41 रनों से बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में
ये भी पढ़ें
नो एंट्री पर मुस्‍लिम कर्मचारियों का प्रदर्शन, कहा, क्‍यों छीन रहे रोजगार, एकलव्‍य बोले, जिहादी मानसिकता के खिलाफ है लड़ाई