1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 19 January 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 19 जनवरी 2026 (15:40 IST)

दिल्ली में शीतलहर का कहर, स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी कम

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : : नितिन नबीन ने भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। । पल पल की जानकारी...
 

09:03 AM, 19th Jan
भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए। इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ALSO READ: पहली बार इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत हारा एकदिवसीय मैच

08:11 AM, 19th Jan

ट्रंप का भारत को न्योता

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को गाजा के लिए बनाए गए 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया है। यह बोर्ड युद्ध से तबाह हो चुके गाजा में शासन व्यवस्था और पुनर्निर्माण की निगरानी करेगा। ALSO READ: क्‍या गाजा के भविष्य का फैसला करेगा भारत, 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए ट्रंप ने मोदी को भेजा न्योता

07:40 AM, 19th Jan
दिल्ली में सोमवार को भी शीतलहर का कहर जारी रहा। स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी कम हुई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 434 'गंभीर' कैटेगरी में होने के कारण GRAP-4 के तहत पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। 

07:39 AM, 19th Jan
-दिल्ली भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन आज। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन नामांकन जमा करेंगे और उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। मंगलवार को होगा नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान
-जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 8 जवान घायल 
-दक्षिणी स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 20 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल।