सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कई आतंकियों की हुई घेराबंदी
- न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे 41 रनों से जीतकर भारत को पहली बार घर में हराई 2-1 से सीरीज
- इंदौर में विराट कोहली का पहला शतक, वनडे में आंकड़ा 54 तक पहुंचाया
- RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- भारत जब तक धर्म से चलेगा, तब तक 'विश्वगुरु' बना रहेगा
- चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और IPL मैच की मेजबानी के लिए सरकारी अनुमति मिली
पहली बार इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत हारा एकदिवसीय मैच
INDvsNZ इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय पुरुष टीम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार टीम को अपने सबसे भाग्यशाली स्टेडियम पर हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले महिला विश्वकप के मैच में भारतीय महिला टीम को भी छोटी दिवाली के दिन इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था।इस लिहाज से देखें तो पिछले 4 महीने में ही इस मैदान के 2 मैचों में भारत इस प्रारुप में हार चुका है।
भारतीय पुरुष टीम ने इससे पहले यहां हमेशा विजयी पताका लहराई है। यहां पर टीम इंडिया ने 7 मैच अपने कब्जे में किए लेकिन आज यह विजयी रथ रुक गया।
न्यूजीलैंड के लिए जैकरी फोक्स ने 77 रन देकर तीन और क्रिस्टियन क्लार्क ने 54 रन देकर तीन तीन विकेट झटके। वहीं जेडन लेनोक्स ने 42 रन देकर दो विकेट हासिल किए।मिचेल और फिलिप्स ने चौथे विकेट के लिए 188 गेंद में 219 रन की साझेदारी करके पारी की पूरी तस्वीर बदल दी।
भारतीय पुरुष टीम ने इससे पहले यहां हमेशा विजयी पताका लहराई है। यहां पर टीम इंडिया ने 7 मैच अपने कब्जे में किए लेकिन आज यह विजयी रथ रुक गया।
भारत के तेज गेंदबाजों के शुरुआती झटकों के बावजूद न्यूजीलैंड ने मिचेल के लगातार दूसरे शतक और फिलिप्स के तूफानी सैकड़े से आठ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।कोहली (108 गेंद) का दबाव में खेला गया शानदार और जुझारू शतक भारतीय टीम के काम नहीं आ सका जिससे टीम जवाब में 46 ओवर में 296 रन पर ढेर हो गई। इससे भारत को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंडसे पहली द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला में हार का मुंह देखना पड़ा। दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे लेकिन कोहली डटे रहे और पारी के अंत में आउट हुए।Team India losing their first ever ODI in Indore pic.twitter.com/CiH7LrIAu1
— Sagar (@sagarcasm) January 18, 2026