भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के शुरुआती मैच में रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में गिल और श्रेयस अय्यर चोट से वापसी कर रहे है।
11:20 AM, 11th Jan
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को शौर्य यात्रा का नेतृत्व किया। यह गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक औपचारिक शोभा यात्रा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा में 108 अश्वों की झांकी निकाली गई जो वीरता और बलिदान का प्रतीक है।
10:08 AM, 11th Jan
क्या हैं प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री 10 से 12 जनवरी तक 3 दिन के गुजरात के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। सोमनाथ के बाद मोदी हेलिकॉप्टर से राजकोट जाएंगे। यहां दोपहर 1.35 बजे मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में व्यापार मेले और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। फिर वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (कच्छ एवं सौराष्ट्र) का उद्घाटन करेंगे। पीएम राजकोट के बाद गांधीनगर पहुंचेगे। यहां शाम 5.15 बजे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पहुंचकर अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के फेज-2 के अंतिम खंड का उद्घाटन करेंगे।