Latest News Today Live Updates in Hindi : पश्चिम बंगाल में IPAC के दफ्तर में ईडी के छापों पर कोलकाता से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन। ईडी रेड मामले में कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई टली।। पल पल की जानकारी...
02:47 PM, 9th Jan
ईडी रेड मामले में कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई टली। अब 14 जनवरी को हाईकोर्ट करेगी मामले की सुनवाई।
12:57 PM, 9th Jan
भाजपा नेता रविशंकर ने ममता बनर्जी के रवैये को अमर्यादित बताया। उन्होंने कहा कि ईडी ने कोयला घोटाले के जांच के सिलसिले में छापेमारी की। यह रेड तृणमूल कांग्रेस या ममता बनर्जी के यहां नहीं थी। भाजपा नेता ने सवाल किया कि घोटाले की जांच से ममता बनर्जी परेशान क्यों है?
12:21 PM, 9th Jan
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, हमें हिरासत में लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया है। हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर शांति से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्होंने अपने प्रवर्तन निदेशालय, 'वसूली निदेशालय' को हमारी पार्टी पर लूटपाट करने, राजनीतिक जासूसी करने और हमारे चुनाव डेटा और दस्तावेज़ चुराने के लिए भेजा। वे हमें, जन प्रतिनिधियों को, यहां घसीटकर लाए... ED सिर्फ विपक्ष के लिए ही क्यों है? किसी और विपक्षी नेता में वह हिम्मत नहीं है जो दीदी (ममता बनर्जी) ने कल हमारी पार्टी के दस्तावेज़ बचाने के लिए किया।
11:28 AM, 9th Jan
दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में मोहम्मद इमरान (36) नाम के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 12 हो गई।
11:21 AM, 9th Jan
बंगाल में ईडी की कार्रवाई का विरोध, दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन, पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा हिरासत में लिया।
10:57 AM, 9th Jan
जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। उज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, हेमा यादव पर आरोप तय किए।
08:51 AM, 9th Jan
-ईरान के 100 शहरों में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पुलिसकर्मी की चाकू मारकर हत्या, राष्ट्रीय झंडा फाड़ा। हिंसा के बाद इंटरनेट और फोन सर्विस बंद। अमेरिका बोला, हम अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे ईरानी लोगों के साथ हैं।
07:35 AM, 9th Jan
-पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिली। धमकी के बाद राज्यपाल की सुरक्षा सख्त की गई।
-IPAC के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी से गरमाई पश्चिम बंगाल की सियासत। इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज प्रदर्शन करेगी।
07:35 AM, 9th Jan
दिल्ली में फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद, तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण हटाने की जगह से मलबा हटाया जा रहा है। फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी की घटना में 6 और आरोपी गिरफ्तार। अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।