1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. arrest warrent against Pak PM shehbaz sharif in balochistan
Last Updated : शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 (08:52 IST)

पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, क्या है मामले का बलूचिस्तान कनेक्शन?

shehbaz sharif
Pakistan PM shehbaz sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के खिलाफ बलूचिस्तान में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। शरीफ पर बलूचिस्तान के वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि पाकिस्तान ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
पाक पीएम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की घोषणा मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में की। मीर यार बलोच बलूचिस्तान की आजादी की वकालत करते हैं।
 
शरीफ पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति बलूचिस्तान में प्रवेश किया। यह बलूचिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता और हवाई क्षेत्र का खुला उल्लंघन है। बलूचिस्तान गणराज्य ने इस कथित कदम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है।
 
मीर यार बलोच ने बलूतिस्तान को एक पाकिस्तान से अलग एक स्वतंत्र राष्ट्र बताया। उनका कहना है कि बलूचिस्तान एक अलग, संप्रभु और स्वतंत्र राज्य है। रैंक, पद या स्थिति की परवाह किए बिना कोई भी व्यक्ति, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी शामिल हैं, बलूचिस्तान के आव्रजन कानूनों से मुक्त नहीं है। उचित कानूनी दस्तावेजों और आधिकारिक तौर पर स्वीकृत वीजा के बिना बलूचिस्तान में प्रवेश बलूचिस्तान कानून के तहत एक आपराधिक अपराध है।
 
बलूचिस्तान का कहना है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गिरफ्तारी बलूचिस्तान के किसी भी हवाई अड्डे पर आगमन के समय या प्रस्थान के दौरान की जा सकती है। यह कार्रवाई बलूचिस्तान के कानूनों और उसकी घोषित संप्रभु सत्ता के तहत किए जाने की बात कही गई है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
इंदौर में दर्दनाक हादसा, पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत 3 की मौत