मंगलवार, 13 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 11 december 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 (14:41 IST)

गोवा अग्निकांड: पासपोर्ट सस्पैंड होने के बाद लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में

luthara brothers
Latest News Today Live Updates in Hindi : गोवा के बिर्च ऑफ रोमियो लेन क्लब में भीषण आग के बाद इंडिगो विमान से थाईलैंड भागे क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को हिरासत में ले लिया गया है। पल पल की जानकारी...
 

02:40 PM, 11th Dec
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी गुरुवार को हाइड्रोजन से चलने वाली कार चलाकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह गाड़ी ज़ीरो एमिशन वाली होने के साथ ही बिना आवाज वाली है। यह कार हाइड्रोजन से चलती है और सिर्फ पानी की भाप छोड़ती है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ALSO READ: हाइड्रोजन कार से संसद पहुंचे मोदी के मंत्री प्रह्लाद जोशी, वायरल हुआ वीडियो

10:26 AM, 11th Dec
मीडिया खबरों के अनुसार, लूथरा बदर्स को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। उनके प्रप्यपर्ण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

09:31 AM, 11th Dec
यूएस फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार पॉलिसी रेट घटाया। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने 25 बेसिस पॉइंट की कटौती का ऐलान किया। अब ये  3.5 फीसदी से 3.75 फीसदी के दायरे में आ गई। अमेरिका में ब्याज दरें तीन साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंची। दुनिया भर के शेयर बाजारों में दिखा उत्साह। 

07:40 AM, 11th Dec
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रंप गोल्ड कार्ड का एलान किया। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अमेरिकी खजाने में 10 लाख डॉलर (1 मिलियन डॉलर) का योगदान देकर गोल्ड कार्ड हासिल कर सकता है। कंपनी द्वारा स्पॉन्सर किए गए आवेदक को 20 लाख डॉलर देना होगा। 
 
उन्होंने कहा कि इसकी वेबसाइट कुछ ही मिनटों में चालू हो जाएगी और इससे जुटने वाला सारा पैसा अमेरिकी सरकार को जाएगा। ट्रंप के अनुसार, यह ग्रीन कार्ड जैसा है, लेकिन कई ज्यादा फायदे देता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनियां इस कार्ड के जरिए विदेशी प्रतिभाशाली छात्रों या पेशेवरों को पढ़ाई के बाद अमेरिका में रोक सकेंगी।

07:40 AM, 11th Dec
-चुनाव आयोग आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अहम बैठक करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 12 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम तय समय से पीछे चल रहा है। चुनाव आयोग इन राज्यों के लिए एसआईआर समयसीमा बढ़ा सकता है।
-गोवा क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड।
-भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे।