Amit Shah vs Rahul Gandhi : अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी बोले- मेरे सवालों के जवाब नहीं दिए
Rahul Gandhi vs Amit Shah : लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्ष लगातार सरकार को SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर घेर रहा है। चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। एसआईआर पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। राहुल गांधी ने शाह को फ्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिबेट की चुनौती दी।
विपक्ष ने लोकसभा से वॉकआउट किया। लोकसभा में अमित शाह के भाषण के बाद राहुल गांधी ने कहा कि संसद में गृह मंत्री का वोट चोरी पर जवाब घबराया हुआ और डिफेंसिव था। डिजिटल, मशीन रीडेबल, पारदर्शी वोटर रोल देने पर एक शब्द नहीं। ईवीएम के आर्किटेक्चर की अब पारदर्शी ऑडिट पर भी घबराहट देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के कई राज्यों में वोट रखने और करने पर कोई जवाब नहीं दिया।
सीजेआई को चयन प्रक्रिया से निकालने पर भी कोई जवाब नहीं। ईसी को इम्युनिटी देने पर ऊटपटांग जवाब दिया। सीसीटीवी फुटेज न देने का बहाना भी बहुत हास्यास्पद। मैं फिर से दोहरा रहा हूं, वोट चोरी सबसे बड़ा देशद्रोह है।
क्या कहा था गृह मंत्री ने
अमित शाह ने विपक्ष के वॉकआउट पर कहा कि वे 200 बार बॉयकॉट करें लेकिन हम इस देश में एक भी घुसपैठिए को वोट नहीं देने दिया जाएगा। मैं घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के बारे में बोल रहा था। मैंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, उनके (राहुल गांधी के) पिता, सोनिया जी पर कई आरोप लगाए, अगर वे उस समय वॉकआउट कर देते, तो यह सही होता। वे घुसपैठियों के मुद्दे पर वॉकआउट कर गए। हमारी पॉलिसी है 'पता लगाओ, हटाओ और देश निकाला दो'। उनकी पॉलिसी है 'घुसपैठ को नॉर्मल बनाओ, उन्हें पहचान दो, चुनाव के दौरान उन्हें वोट लिस्ट में शामिल करो। Edited by : Sudhir Sharma