सम्बंधित जानकारी
- Manipur Violence: वो फोन मिला जिससे महिलाओं की बर्बरता रिकॉर्ड की
- Seema Haider : देश के लिए खतरा है सीमा हैदर, शंकराचार्य बोले- ज्यादा दिन रही तो देश में होगी बड़ी घटना होगी
- Weather Update: दिल्ली-NCR में अब होगा उमसभरा मौसम, 20 राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
- Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी का सर्वे शुरू, ASI टीम के साथ भारी पुलिस दल तैनात, मुस्लिम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
- Gyanvapi Mosque Case : वाराणसी पहुंची ASI की टीम, आज से शुरू होगा ज्ञानवापी परिसर का सर्वे, 4 अगस्त तक कोर्ट को सौंपी जानी है रिपोर्ट
कोरियाई नागरिक से बिना रसीद वसूल लिया 5 हजार जुर्माना, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड पुलिसकर्मी
File photo
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक कर्मचारी द्वारा एक कोरियन नागरिक से बगैर रसीद दिए 5 हजार का जुर्माना वसुल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाते हुए अपने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।
बता दें कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक कोरियाई नागरिक से 5000 रुपए का जुर्माना वसूला और उस शख्स को जुर्माने की कोई रसीद भी नहीं दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है। वीडियो में नजर आ रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पहचान महेश चंद के रूप में हुई है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी कोरियाई शख्स से यातायात के उल्लंघन के लिए 5000 रुपये की राशि जुर्माने के तौर पर देने के लिए कहता है। हालांकि वह शख्स 500 रुपए की पेशकश करता है।
इस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी उस कोरियाई व्यक्ति को 500 रुपए नहीं बल्कि 5000 रुपए देने के लिए समझाता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वह शख्स तुरंत ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मनचाही राशि को सौंप देता है। रुपए लेने के बाद दोनों हाथ मिलाते हैं।
इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज ट्वीट किया, "सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे संबंधित अधिकारी को जांच होने तक सस्पेंड कर दिया गया है" साथ ही पुलिस ने आगे कहा, "भ्रष्टाचार के प्रति दिल्ली पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है"
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने इस मामले में पूछताछ के दौरान अपना बचाव किया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कहा कि वो चालान की रसीद देने वाला था, लेकिन इसी बीच कार चालक वहां से चला गया।
EDited by navin rangiyal
EDited by navin rangiyal
