सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस का सवाल, चुनावी बॉण्ड मामले में क्यों डरे हुए हैं पीएम मोदी
- PM मोदी ने एक दिन पहले ही की थी खट्टर की तारीफ, अगले ही दिन CM पद से हटे
- हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट, कितने विधायक साथ?
- उद्धव ठाकरे के प्रस्ताव पर नितिन गडकरी की दो टूक, BJP की छोड़ें, MVA की चिंता करें
- गृह मंत्रालय का एक और बड़ा एक्शन, जम्मू कश्मीर में JKNF पर लगाया प्रतिबंध
Live updates : Haryana विधानसभा में नायब सिंह सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
13 march news updates : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। पल पल की जानकारी...
02:27 PM, 13th Mar
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल किया।
2 घंटे तक चली बहस के बाद सैनी सरकार ने सदन में हासिल किया विश्वास मत।
सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक साधारण पारिवार से आता हूं, मेरे परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं है। मैं सिर्फ भाजपा का एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और आज मुझे इतना बड़ा अवसर दिया गया है। यह केवल भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक साधारण पारिवार से आता हूं, मेरे परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं है। मैं सिर्फ भाजपा का एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और आज मुझे इतना बड़ा अवसर दिया गया है। यह केवल भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है।
12:09 PM, 13th Mar
CM नायब सिंह सैनी के विश्वास प्रस्ताव पर हरियाणा विधानसभा में चर्चा जारी।
2 घंटे की बहस के बाद होगा मतदान।
सदन में पहुंचे जजपा के विधायक जोगीराम सिहाग, देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम, रामनिवास सूरजाखेड़ा, ईश्वर सिंह भी बाहर गए। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की सदन से बाहर निकले।
सदन में पहुंचे जजपा के विधायक जोगीराम सिहाग, देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम, रामनिवास सूरजाखेड़ा, ईश्वर सिंह भी बाहर गए। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की सदन से बाहर निकले।
11:29 AM, 13th Mar
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा में पेश किया विश्वास मत।
जननायक जनता पार्टी (JJP) ने व्हिप जारी कर अपने विधायकों से हरियाणा विधानसभा में सैनी सरकार द्वारा लाए जाने वाले विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान अनुपस्थित रहने को कहा। व्हिप के बाद भी 4 विधायक विधानसभा पहुंचे।
Haryana CM Nayab Singh Saini moves Confidence Motion for his Government in the state Assembly. pic.twitter.com/vInazqrPel
— ANI (@ANI) March 13, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करीब 1.25 लाख करोड़ रुपए की लागत वाली तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी। हम उज्ज्वल भविष्य की ओर एक बड़ा कदम उठा रहे हैं।
10:57 AM, 13th Mar
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हरियाणा विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है जबकि बहुमत के लिए उन्हें 46 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। फ्लोर टेस्ट के समय विधानसभा में रहेंगे अनिल विज।
10:56 AM, 13th Mar
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने सीएए के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए लोगों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं, यह देश के लिए खतरनाक है। देश भर के लोग चाहते हैं कि सीएए वापस लिया जाए, लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट देकर अपना गुस्सा जाहिर करें।
अगर BJP CAA वापस नहीं लेती, तो BJP के ख़िलाफ़ वोट करके अपना ग़ुस्सा ज़ाहिर कीजिए
— AAP (@AamAadmiParty) March 13, 2024
पिछले 10 सालों में 11 लाख अमीर उद्योगपति और व्यापारी भारत छोड़कर चले गए।अगर BJP को लाना ही है, तो इन लोगों को वापस लेकर आए।भारत में आएँगे, इनके पास पैसा है, रोज़गार देंगे।
ये क्या बदतमीज़ी… pic.twitter.com/3zPZIVNtUS
10:54 AM, 13th Mar
बंद नहीं होगा डाबोलिन हवाई अड्डा
डाबोलिम स्थित गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जीआईए) के प्रबंधन ने इसके (हवाई अड्डे के) बंद होने की आशंकाओं को खारिज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस हवाई अड्डे में व्यापक संभावनाएं और यहां से उड़ानों का परिचालन जारी रहेगा।
