• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

विश्वास प्रस्ताव पर क्या बोले हर्षवर्धन...

विश्वास प्रस्ताव पर क्या बोले हर्षवर्धन... -
FILE
नई दिल्ली। आप नेता और दिल्ली के शिक्षा और पीडब्ल्यूडी म‍ंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा विधानसभा में पेश किए गए प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष हर्षवर्धन ने कहा....

* सीएनजी, एलपीजी और पानी के 10 फीसदी दाम बढ़ाए गए हैं, उन्हें आप कब वा‍पस लेंगे।
* लोगों को कितना फायदा होगा, यह एक माह के भीतर पता लग जाएगा।
* आतंकवादियों के समर्थकों के साथ आप नेता बैठक करते हैं।
* आंकड़ों की बाजीगरी दिखा रहे हैं अरविन्द केजरीवाल।
* केजरीवाल को कश्मीर संबंधी बयान और मोहनचंद्र शर्मा की शहादत पर सवाल उठाने के मुद्दे पर माफी मांगनी चाहिए।
* आप को भ्रष्टाचार की बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है।
* आप ने अनैतिक गठबंधन किया, बंदूक आप जनता के कंधे पर रखकर चला रहे हैं।
* अभी जो कुछ दिखाई दे रहा है, जनता के साथ धोखाधड़ी की है, ऐसी सरकार को हम समर्थन नहीं कर सकते।
* दूसरों पर लांछन लगाना आसान है। ईमानदारी वह है, जिसके लिए सारी दुनिया बोले। उसके लिए पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है।
* क्या सिर्फ आम आदमी पार्टी ही ईमानदार है?
* फिर ईमानदार पार्टी ने सबसे भ्रष्ट कांग्रेस से समर्थन लिया।
* और भी कई प्रश्न हैं, जिनके बारे में देश जानना चाहता है।
* फोर्ड फाउंडेशन ने मनीष सिसौदिया को संस्था 369000 डॉलर की फंडिंग की गई। क्या सरकार इसकी जांच करवाएगी।
* क्या केजरीवाल अपने मंत्रियों की जांच करवाना पसंद करेंगे?
* दिल्ली के लाखों लोग झुग्गियों, अनधिकृत कालोनियों और गांवों में रहते हैं, उन्हें पानी के लिए मशक्कत करना पड़ती है।
* सिर्फ आठ घरों में ही पानी के मीटर लगे हैं।
* लाखों लोगों के ‍घरों में आज भी मीटर नहीं लगे हैं।
* राजधानी में लोगों लड़-झगड़कर मुश्किल से पानी मिलता है।
* गरीब और गांव के लोगों के साथ आप की सरकार ने अन्याय किया है।
* बिजली सब्सिडी मामले में दिल्ली सरकार जनता का पैसा जनता की जेब से निकालकर ही खर्च कर रहे हैं।
* आप के नेताओं ने टीवी चैनलों पर कश्मीर पर जनमत संग्रह की बात कही है। कश्मीर को भारत से अलग करने की बात भी कही गई है।
* समर्थन के फैसले पर हमने गंभीरता से विचार किया है, लेकिन हमें कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।
* कश्मीर संबंधी हर्षवर्धन की बात सदन में शोरगुल हुआ, जो मुश्किल से शांत हुआ।
* आम आदमी पार्टी ने शहीद मोहनचंद्र शर्मा की शहादत पर सवाल उठाया। बाटला एनकाउंटर को आपके नेताओं ने फर्जी बताया।
* अफजल की फांसी पर भी आप के नेताओं ने प्रश्नचिह्न लगाया।
* आप ने चुनाव आयोग की मर्यादा और जनता के विवेक पर भी सवाल दिखाया।
* जन लोकपाल के मुद्दे पर आप ने आम लोगों के साथ झूठ बोला क्योंकि लोकपाल बिल दिल्ली सरकार नहीं ला सकती, यह संसद का काम है।
* केजरीवाल ने जन लोकपाल के नाम पर दिल्ली की जनता के साथ झूठा वादा किया।
* दिल्ली सरकार लोकायुक्त कानून में भी कोई बदलाव नहीं कर सकती है। इसके लिए संसद की मंजूरी भी जरूरी है।
* आप ने सुरक्षा नहीं लेने के बारे में कहा था, लेकिन आज भी आपके पास तीन लेयर की सिक्योरिटी है। केजरीवाल सुरक्षा नहीं लेने का दिखावा कर रहे हैं।
* मैट्रो यात्रा के मामले में भी कानून की धज्जियां उड़ाई गईं।
* मैं भी मैट्रो से जाता हूं, लेकिन मैंने कभी फोटो नहीं खिंचवाई।
* आपने कहा सरकारी मकान नहीं लेंगे, लेकिन आपके लिए तिलक मार्ग पर फ्लैट तैयार कर लिए गए हैं।
* राजनीति शुचिता अच्छी बात है, लेकिन आज के युग में क्या यह सब आवश्यक है, जो किया गया है।

* दिल्ली के लोगों ने जिस कांग्रेस को कूड़ेदान में डाल दिया है, उसी कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने गठबंधन की सरकार बना ली।
* सारा देश जानना चाहता है कि आप की कौनसी मजबूरी है कि उसने पर्दे के पीछे से कांग्रेस को सत्ता में बैठा दिया। इस बारे में देश की जनता जानना चाहती है।
* केजरीवाल ने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित को जेल भेजने के बारे में कहा था।
* केजरीवाल ने कांग्रेस से समर्थन न लेने की कसम खाई थी।
* दिल्ली की जनता ने सबसे ईमानदार पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें दीं, वोटों का प्रतिशत भी सबसे ज्यादा रहा।
* जिस पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं, वह विपक्ष में बैठी है।
* दिल्ली की जनता ने कांग्रेस के खिलाफ जनादेश दिया था। कांग्रेस ने अपने 15 साल के कार्यकाल में कई घोटाले किए, उनमें से कई को भाजपा ने उजागर भी किया था।