रेल बजट 2012 हाईलाइट्स लाइव
रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को दोपहर 12 बजे संसद में बजट पेश किया। रेल मंत्री के रूप में यह उनका पहला रेल बजट है। रेल बजट 2012-13 के मुख्य बिंदु : * रेल किराया बढ़ाने की घोषणा। आठ साल बाद बढ़ा किराया। * पैसेंजर ट्रेन का किराया 2 पैसे, सेकंड क्लास में 2 पैसे, स्लीपर पर किराया 5 पैसे, एसी 3 टीयर में 10 पैसे प्रति किमी, एसी 2 टीयर में 15 पैसे और एसी वन में 30 पैसे प्रति किमी यात्री किराया बढ़ाने की घोषणा। * प्लेटफार्म टिकट का किराया भी 3 रुपए से बढ़कर 5 रुपए हुआ। * इज्जत का टिकट 150 किमी तक चलेगा। पहले 100 किमी तक यात्रा कर सकते थे यात्री। * एसी 2,3 में एनिमिया के मरीजों को छूट। * रेलवे का मुनाफा 1492 करोड़, 5000 करोड़ के मुनाफे का अनुमान था। * 5.4 प्रतिशत यात्री बढ़ने का अनुमान।* यात्री किराए से 36 हजार करोड़ की आमदनी। * वित्त मंत्रालय से लिया 3 हजार करोड़ रुपए का लोन। * अमृतसर-नांदेड़-पटना साहिब के बची गुरु परिक्रमा के नाम से ट्रेन। * चेन्नई में 75 लोकल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव। * रेलवे का मुनाफा 1492 करोड़, 5000 करोड़ के मुनाफे का अनुमान था। * 5.4 प्रतिशत यात्री बढ़ने का अनुमान।* यात्री किराए से 36 हजार करोड़ की आमदनी। * वित्त मंत्रालय से लिया 3 हजार करोड़ रुपए का लोन।* अमृतसर-नांदेड़-पटना साहिब के बची गुरु परिक्रमा के नाम से ट्रेन। * चेन्नई में 75 लोकल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव। * रेलवे की माली हालत खराब, रेलवे को पैसा चाहिए।* आमदनी का लक्ष्य कम किया। * कम हुई यात्रियों की संख्या, नहीं बढ़ी आय। * मुश्किल हालात के बाद भी रेलवे ने डिफाल्ट नहीं किया।* एक लाख से ज्यादा नौकरियां देगा रेलवे। * रेल रत्न पुरस्कार की घोषणा। हर साल 10 खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार। * रेल कर्मचारियों के लिए सेहत कार्यक्रम। कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस। * हाई स्पीड ट्रेनों पर जोर, 6 ट्रेकों पर चलेगी हाई स्पीड ट्रेन। * 250-300 किमी की रफ्तार से चलेगी ट्रेन। * खुले टॉयलेट से होता है पटरी को नुकसान। 2500 डिब्बे में बॉयो टॉयलेट बनेंगे। * ई टिकट एसएमएस टिकट माना जाएगा। * ई टिकट का प्रिंट साथ रखना जरूरी नहीं।* 3500 ट्रेनों में रेल पुलिस-आरपीएफ। * रेल, स्टेशन में सफाई बेहतर होगी। 6 माह में दिखेगा सुधार। * ट्रेन और स्टेशन की सफाई पर जोर।* सफाई के लिए अलग हाउसकीपिंग बॉडी। * कैटरिंग में सुधार की जरूरत। विश्वस्तरीय खाना देंगे।* छपरा की पहिया फैक्ट्री चालू होगी।* विदिशा में डीजल इंजन फैक्ट्री लगाने की घोषणा।* रायबरेली की कोच निर्माण फैक्ट्री भी चालू होगी। * कच्छ, कनार्टक में कोच फैक्ट्री लगेगी। * नेपाल को रेल से जोड़ेंगे। * श्यामनगर में रेल फैक्ट्री लगेगी। * शताब्धी, राजधानी में रेल बंधु पत्रिका।* चर्चगेट से विरार तक पुल पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव।* 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड के लिए ट्रैक बनाए जाएंगे। * शताब्दी एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाई जाएगी।* मुंबई लोकल के लिए 1500 नए डब्बे। * चार नए कोचिंग इंस्टिट्यूट बनाए जाएंगे। * जम्मू और कश्मीर एवं पूर्वोत्तर राज्यों में निवेश जरूरी। * दस फीसदी सालाना विकास जरूरी। * 1102 करोड़ यात्री सुविधाओं पर खर्च होंगे। * रेलवे ट्रेकों के दोहरीकरण पर जोर रहेगा।* 100 रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तरह बनाया जाएगा।* रेल मंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि बिना रेलवे के विकास के देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। * नए रेल इंजिन और कोच लाए जाएंगे।* स्टेशन विकास से मिलेगा 50 हजार लोगों को रोजगार।* स्टेशन विकास के लिए निगम बनेगा।* नए कोचिंग संस्थान मुंबई और पनवेल में।* तीन हजार किमी रेलमार्ग पर ऑटोमैटिक सिग्नल लगेंगे। * नए डिब्बों से हादसे में कम नुकसान होगा। * हादसे रोकने के लिए नए डिब्बो पर काम।* आधुनिकीकरण के लिए मांगे 18 हजार करोड़। * 160 किमी रफ्तार से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव। * 80 प्रतिशत ट्रेने इन 19 हजार किमी पटरियों पर।* सिग्नल, ट्रेक, पुल, रेलवे स्टेशन, दुरसंचार पांच क्षेत्रों पर रहेगा जोर। * पिछड़े इलाकों में रेल के विकास से होगा विकास।* मौजूदा ट्रैक को बेहतर बनाएंगे। रेलवे पुलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। * तीन हजार किमी रेलमार्ग पर ऑटोमैटिक सिग्नल लगेंगे। * 19 हजार किलोमीटर रेल पटरियां सुधारी जा रही हैं। * रेल की मजबूती से देश मजबूत होगा। * अपने बजट भाषण के दौरान रेल मंत्री ने शेअर भी पढ़ा- देश की रगों में दौड़ती है रेल। देश के हर अंग को जोड़ती है रेल। धर्म-जाति को नहीं मानती है रेल। इसीलिए सबको जोड़ती है रेल। * रेल मंत्री ने माना, रेल यात्रियों की सुरक्षा सबसे अहम। * राष्ट्रीय रेल नीति बनाने का समय। * रेलवे को अगले दस सालों में 14 लाख करोड़ रुपयों की जरूरत।* रेल मंत्री बोले, आधुनिकीकरण का रास्ता चुना। * रेलवे रिसर्च और डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाने का प्रस्ताव। * पीएम रेल विकास योजना पर काम जारी।* सीमावर्ती राज्यों में रेल सुविधा को बेहतर बनाएंगे। * आधुनिकीकरण में 5.60 लाख करोड़ खर्च करेंगे। बुनियादी ढांचे के लिए 2.50 लाख करोड़ का खर्चा। * सैम पित्रोदा समिति की सिफारिश। निजी क्षेत्र से भी निवेश की उम्मीद।* रेल अनुसंधान समिति का प्रस्ताव। * रेलवे सेफ्टी अथॉरिटी के गठन का प्रस्ताव। यह समिति विश्व स्तरीय मानकों पर काम करेगी। * लेवल क्रॉसिंग खत्म करने के लिए निगम। 5 साल में खत्म होगी लेवर क्रॉसिंग। * रेल हादसे कम करने की कोशिशे जारी। * जान है तो जहान है। सुरक्षा की अनदेखी नहीं होगी। * रेल मंत्री ने प्रधानमंत्री और ममता बेनर्जी को सहयोग के लिए दिए धन्यवाद।* रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी में रेल बजट पेश किया।
रेल बजट की अन्य जानकारियों के लिए क्लिक करें।
रेल बजट के लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक करें।