• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन -
FILE
गाजियाबाद। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के संविदा कर्मचारियों ने स्थायी करने की मांग करते हुए गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कौशाम्बी स्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया।

डीएमआरसी के करीब 100 कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और ‘ठेकेदारी प्रथा बंद करो’ जैसे नारे लगाए। दिल्ली मेट्रो रेल कामगार संघ के सदस्य नवीन ने कहा कि डीएमआरसी में फिलहाल करीब 10,000 लोग ठेके पर काम कर रहे हैं लेकिन हमें लंबे समय से स्थाई नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमआरसी के लिए ठेके पर कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाली निजी कंपनी श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही है। नवीन ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने का वादा किया था।

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगें रखने यहां आए हैं। इस बीच केजरीवाल के चिकित्सक डॉक्टर विपिन मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री अब बेहतर महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सेहत अब बेहतर है, हालांकि बुधवार रात लगातार खांसी आने के कारण वे सो नहीं सके। (भाषा)