• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

पहले अपने इलाके में बदलाव लाएं-अन्ना हजारे

अन्ना हजारे
FILE
समाजसेवी अन्ना हजारे ने रविवार को कहा कि लोगों को देश बदलने के बारे में सोचने से पहले अपने इलाके में बदलाव लाना चाहिए।

हजारे ने कहा, पहले अपने इलाके में बदलाव लाएं और उसके बाद ही देश बदलने के बारे में सोचें। देश में बदलाव लाने से पहले मोहल्लों का विकास पहले होना चाहिए।

गांधीवादी हजारे ने अहमदनगर जिले के अपने गांव रालेगणसिद्धि में कहा कि पहले लोग भोजन, पानी और अन्य सुविधाओं के बिना सो जाते थे, लेकिन लोगों ने इसे बदला और अब समृद्धि सभी ओर देखी जा सकती है। हजारे ने इसके साथ ही ऐसे राजनीतिज्ञों की संख्या में गिरावट आने पर अप्रसन्नता जताई जो यह सोचते हैं कि भारत आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा चुनाव के दौरान लोग लंबी-चौड़ी बातें करते हैं लेकिन बाद में वे उसका पालन नहीं करते। राजनीति में ऐसे कम ही लोग बचे हैं जो यह सोचते हैं कि भारत आगे बढ़ेगा। उनकी संख्या में अब कमी आई है।

उन्होंने कहा कि विकास तथा भ्रष्टाचार को समाप्त करना दो अलग अलग चीजें हैं। पहली चीज विकास है। देश के आगे बढ़ने के लिए सभी क्षेत्रों में विकास जरूरी है। हालांकि इस विकास के दौरान भ्रष्टाचार भी रोक लगाई जानी चाहिए। विकास और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो अलग-अलग पहलू हैं। (भाषा)