नरेन्द्र मोदी भाजपा संसदीय दल के नेता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा संसदीय दल के नेता होंगे जबकि राजनाथ सिंह लोकसभा और अरुण जेटली राज्यसभा में पार्टी के उप नेता होंगे।संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू सरकार के मुख्य सचेतक होंगे। संतोष गंगवार को लोकसभा में और प्रकाश जावडेकर को राज्यसभा में सरकार का उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। अर्जुन मेघवाल को लोकसभा में और अविनाश राय खन्ना राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक बनाया गया है। पार्टी के संसदीय दल के पदाधिकारियों की आज की गई घोषणा के अनुसार गणेश यादव (लोकसभा) और भूपेंद्र यादव राज्यसभा को सचिव बनाया गया है। पीसी मोहन कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।भाजपा कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष का पद देने के मूड़ में भी नहीं है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के शीर्ष नेता चाहते हैं कि नेता प्रतिपक्ष जयललिता के अन्नाद्रमुक से हो ताकि सदन का काम ज्यादा सुचारू रूप से चल सके।