पिंग मोबाइल 499 रुपए में
|
एचएफसीएल इन्फोटेल लिमिटेड के सीओओ जी. डी. सिंग ने इस बारे में बताया कि ' वे गाँव के लोगों से लेकर छोटे उद्यमियों, और पंजाब के भी व्यापारियों को फोन की सेवा उपलब्ध कराना चाहते हैं।'
पिंग का यह फोन एक सीडीएमए हैंडसेट है जिसके साथ एक सिम भी दी जाएगी। इस सिम को 151, 201 या 251 रूपए से रिचार्ज कराया जा सकता है। इन सभी प्लान पर कॉल टैरिफ, लोकल कॉल मात्र 1 पैसा प्रति सेकिंड और एसटीडी 1.50 प्रति मिनट उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही कुछ रिजार्च कूपन भी उपलब्ध हैं जिनसे इन कॉल दरों को घटाया जा सकता है।
