सम्बंधित जानकारी
- बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज
- महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
- पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष
- शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा
- नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश
BMW Accident: 251 Kmph की रफ्तार से दौड़ी कार एक्सप्रेसवे पर पलटी, दो युवाओं की दर्दनाक मौत
BMW Accident : मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर 251 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही एक BMW कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में जन्मदिन मना रहे दो युवाओं की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और उसका इंजन दुर्घटना वाली जगह से लगभग 30 मीटर दूर जा गिरा।
मृतकों की पहचान फुटबॉल प्लेयर योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के तौर पर हुई है। योगेश नेगी बदलापुर (पश्चिम) का रहने वाला था और अपना जन्मदिन मना रहा था। वहीं रेबेका जैकब बांद्रा में रहती थी। BMW के मालिक अंगद भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हैं। उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक तीनों ने बदलापुर (पश्चिम) में योगेश नेगी का जन्मदिन मनाया और फिर एक्सप्रेसवे की ओर निकल गए। पुलिस को 9,000 रुपए का एक बिल मिला है।Read this news today morning.
— Kumar Manish (@kumarmanish9) June 22, 2026
He was clocking 251 KM/HR on Delhi-Mumbai express way with two of his friends to celebrate bday.
Result : Two occupants dead, one critical and admitted in hospital. pic.twitter.com/Xe2XkIjCzU
एक मृतक ने घटना से कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी जिसमें BMW को 251 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चलाते हुए दिखाया गया है। जांचकर्ताओं को शक है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और शायद स्टंट करने की वजह से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस इस पोस्ट की भी जांच कर रही है।
ऐसे हुआ भीषण हादसा
एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों को जाने से रोकने के लिए कई जगहों पर सीमेंट के बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस को शक है कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर ने शायद ऐसे ही किसी अवरोध से बचने की कोशिश की और गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार सेंट्रल डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के कारण कार उछल गई और दो डिवाइडर सेक्शन के बीच जाकर रुकी। गाड़ी के पुर्ज़ों के दूर-दूर तक बिखर गए।
edited by : Nrapendra Gupta
