मंगलवार, 13 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Anna Hazare aamran anshan in ralegan siddhi from 30 january
Last Updated :रालेगण सिद्धी , शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (09:05 IST)

88 वर्षीय अन्ना हजारे का बड़ा ऐलान, 30 जनवरी से करेंगे आमरण अनशन, जानिए वजह

anna hazare
Anna Hazare news in hindi: महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून लागू न होने पर नाराजगी जताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक बार फिर आमरण अनशन की धमकी दी है। राज्य में लोकायुक्त कानून को मंजूरी मिलने के 2 साल बीत जाने के बावजूद उसे लागू नहीं किया गया है।
 
88 वर्षीय अन्ना हजारे ने बताया कि उन्होंने सात बार देवेंद्र फडणवीस को खत लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए अब वे निर्णायक लड़ाई शुरू करेंगे। उन्होंने 30 जनवरी से रालेगणसिद्धी में आमरण अनशन का ऐलान किया है।
 
पत्र में उन्होंने कहा है कि अगर वह हार्ट अटैक से मरने के बजाय देश और समाज के हित में मृत्यु पाते हैं, तो वह उनकी सौभाग्यशाली मौत होगी।
 
गौरतलब है कि अन्ना हजारे 2011 में जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर दिल्ली में रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे थे। इस आंदोलन ने पूरे देश को झकझौर दिया था। इस आंदोलन ने अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, कुमार विश्वास, प्रशांत किशोर, योगेंद्र यादव समेत कई चेहरों को राजनीतिक पहचान दी। इसी आंदोलन से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ और दिल्ली में कांग्रेस बर्बादी की कगार पर पहुंच गई।
 
अन्ना पहले भी कई बार महाराष्‍ट्र में लोकायुक्त की मांग को लेकर आमरण अनशन कर चुके हैं। अन्ना के इस एलान से महाराष्‍ट्र की सियासत गरमा गई है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, लातूर में 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस