गुरुवार, 19 मार्च 2026
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. World Comedy Day, Indore, Comedy Rally, May 7, Mahendra Singh Bedi
Written By

इंदौर की अब तक की सबसे बड़ी हास्य रैली 7 मई को

World Comedy Day
इंदौर। इंदौर शहर को देश की स्मार्ट सिटी घोषित करने के बाद अब इसे 'हास्य योग नगर' ( Indore, City of Laughter Yoga) बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। 7 मई को 'विश्व हास्य दिवस'  है और इसी तारतम्य में सुबह 7 बजे मतलानी गार्डन (पटेल नगर) में इंदौर की अब तक की सबसे बड़ी हास्य रैली आयोजित की जाएगी। यह जानकारी कल्पनालोक कॉलोनी के सीनियर सिटीजन और बैंकुठधाम लाफ्टर क्लब के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बेदी ने दी।     
 
उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे भी इस रैली में शामिल हों ताकि विश्व मीडिया के सामने आ सकें। यह निश्चित है कि अंतरराष्ट्रीय हास्य दिवस पर आप  हँसते-हँसते आप लोटपोट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के लोग अपने परिवार व दोस्तों को भी साथ लाएं और रंग बिरंगे कपड़े व केप्स में आएं। 
बेदी ने कहा कि आप जनता के लिए सुबह 7.15 बजे हास्य रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 'मन पसंद हास्य योग क्लब' 'गिनीज का वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर' है और वह भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है। मतलानी गार्डन, सपना संगीता, भंवरकुआं के आस पास रहने वाले सभी नागरिकों से विशेष अनुरोध है कि वे भी अधिक संख्या में हास्य रेली में हिस्सा लें। हास्य रैली के पश्चात 15 मिनिट आम जनता के लिए हँसी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि 10 मार्च 1995 में मुंबई के लोखंडावाला पार्क में पहला लाफ्टर क्लब स्थापित हुआ था, जिसके संस्थापक अध्यक्ष मदन कटारिया थे। इसके बाद 1 जुलाई को इंदौर में देश का दूसरा लाफ्टर क्लब बना। इस क्लब की प्रेरणा के बाद इंदौर में ही दूसरा क्लब अक्टूबर 1996 में फूटीकोठी क्षेत्र में श्री बाफना ने स्थापित किया था। इसके बाद शहर में विभिन्न क्षेत्रों में लाफ्टर क्लब बने और आज इनकी संख्या 62 तक पहुंच गई है। 
 
84 वर्षीय महेन्द्र सिंह बेदी के अनुसार बैंकुठधाम लाफ्टर क्लब में आसपास की कॉलोनियों के कई सदस्य नियमित रूप से सुबह अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं और इनमें से कई बुजुर्ग भी शामिल हैं। हास्य क्लब के सदस्य अपनी नियमित गतिविधियों से ही वे खुद को जवान और तंदरुस्त रखे हुए हैं।  (वेबदुनिया न्यूज)
ये भी पढ़ें
मॉडल की मौत : अभिनेता विक्रम चटर्जी को मिली जमानत