• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. shivraj singh chouhan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 मई 2015 (16:47 IST)

सरकार की नीतियां संत-मत से प्रेरित : सीएम

सरकार की नीतियां संत-मत से प्रेरित : सीएम - shivraj singh chouhan
उज्जैन। मेरी सरकार सन्त-मत की शिक्षाओं से प्रेरित है। संत-मत की गौहत्या पर प्रतिबंध की मांग के अनुसार ही प्रदेश में गोवंश हत्या पर प्रतिबंध है। कानून बनाकर कड़ी सजा का प्रावधान रखा गया है।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को उज्जैन के पिंगलेश्वर गांव में आयोजित जय गुरुदेव बाबा के सत्संग में कही। मुख्यमंत्री सत्संग में श्रद्धाभाव भाव से शामिल हुए। गुरु उमाकांत महाराज के उपदेश सुनने के बाद उन्होंने सत्संगियों को संबोधि‍त किया। 
 
इसके पूर्व, पिंगलेश्वर गांव में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, महापौर रामेश्वर अखंड, विधायक अनिल फिरोजिया, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बाबा जय गुरूदेव पंथ के हजारों सत्संगियों ने भावभीना स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पंथ-प्रमुख बाबा उमाकांत महाराज की कुटिया में जाकर आशीर्वाद भी लिया।
 
मुख्यमंत्री हुए अभिभूत : उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध 84 महादेव मन्दिरों में से एक पिंगलेश्वर महादेव के आंगन में आयोजित इस सत्संग में लघु-सिंहस्थ का दृश्य था। विभिन्न प्रान्तों से आए हजारों सत्संगी यहां श्रद्धाभाव से उपस्थित थे। तीन दिनी नामदान समारोह के लिए गांव की माटी से धूलधूसरित इन सत्संगियों की श्रद्धा देख मुख्यमंत्री भी अभिभूत हुए और कहा कि ऐसी जनमेदिनी का दर्शन कर वे भी निहाल महसूस कर रहे हैं। 
 
सत्संग का अभाव है दु:खों का कारण : मुख्यमंत्री के उद्बोधन के पूर्व, पंथ के प्रमुख उमाकांत महाराज ने कहा कि आज के युग में हर कोई दु:खी है। गरीब के झोपड़े से लेकर महलों तक दु:ख पसरा है। सत्संग का अभाव इन दु:खों का कारण है। सत्संग से ही सदाचार आता है। चरित्र में सुधार, शाकाहार और माता-पिता की सेवा आवश्यक है। उन्होंने मंच पर उपस्थित शिक्षा मंत्री पारस जैन से आग्रह किया कि बच्चों को संस्कारवान बनाने में सचेष्ट कार्य करें।
 
कार्यक्रम में कमिश्नर उज्जैन डॉ. रवीन्द्र पस्तोर, आईजी वी. मधुकुमार, कलेक्टर कवीन्द्र कियावत, एसपी एम.एस. वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।