सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Rain in Madhya Pradesh
Written By
Last Modified: भोपाल। , शनिवार, 19 अगस्त 2017 (14:31 IST)

मानसून अपडेट! हलकी बारिश से झूमा मध्यप्रदेश...

Madhya Pradesh
अल्प वर्षा की मार झेल रहे मध्यप्रदेश में शुक्रवार की रात राहत की बारिश लेकर आई। लगभग पूरे मध्यप्रदेश से ही बारिश के समाचार हैं। 
 
विगत 24 घंटों में खंडवा जिले में सर्वाधिक 148 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि होशंगाबाद में 54, उमरिया में 38, इंदौर में 31, भोपाल में 28, गुना में 21.6 और सिवनी में 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। 
 
इसके साथ ही मौसम विभाग अगले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में हुई इस बारिश से किसानों को बहुत फायदा हो चुका है। बारिश की लंबी खेंच से फसलें पीली पड़ चुकी थीं। इस बारिश से फसल में नई जान आ जाएगी। 
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड में चीनी सैनिकों की खुराफात, चरवाहे भागे