मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh gets gift of roads worth more than Rs 10 thousand crores
Last Updated : मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (18:27 IST)

मध्यप्रदेश को 10 हजार करोड़ की सड़कों की सौगात, बोले नितिन गडकरी, 2024 के अंत तक प्रदेश में नेशनल हाईवे का नेटवर्क अमेरिका के होगा बराबर

मध्यप्रदेश को 10 हजार करोड़ की सड़कों की सौगात, बोले नितिन गडकरी, 2024 के अंत तक प्रदेश में नेशनल हाईवे का नेटवर्क अमेरिका के होगा बराबर - Madhya Pradesh gets gift of roads worth more than Rs 10 thousand crores
भोपाल। मध्यप्रदेश को मंगलवार को 10 हजार करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। जबलपुर और भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थित में हुए कार्यक्रम में 23 सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया। जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश को 2367 करोड़ की लागत से निर्मित 226 कि.मी. लंबी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं और भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विकास को नई गति देने वाली 8,038 करोड़ रूपए लागत की 15 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में नेशनल हाईवे का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रदेश में इस साल के अंत तक 3 लाख करोड़ के नेशनल हाईवे की सड़कों का निर्माण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता को विपश्वास दिलाते है कि साल 2024 के अंत तक मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर होगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  कहा कि प्रदेश में 7234 करोड़ की लागत से 27 रोप वे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झीलों के शहर भोपाल में झील के उपर रोप वे, केबल कार, स्काई बस चल सकती है। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव से कहा कि वह इस प्रस्ताव केंद्र को भेजे और केंद्र इसके  निर्माण में पूरी मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि आज सड़कों को लेकर मध्यप्रदेश की तस्वीर बदल गई है। पहले लोग मजाक में कहते थे कि नागपुर के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद जब मध्यप्रदेश की तरफ जाते थे तो नागपुर के रोड पर नींद लग जाती थी और जैसे ही मध्यप्रदेश आता था नींद खुल जाती थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 10 हजार करोड़ के काम मामूली बात नहीं होती है। उन्होंने कहा कि आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए कई मायनों में अलग हटकर है। मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित होने के कारण आवागमन के लिए मध्यप्रदेश को चुना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 17 जिले आज सड़कों से लाभन्वित हो रहे है।
 

ये भी पढ़ें
Chhattisgarh: नक्सली हमले में CRPF के 3 जवानों की मौत, 15 घायल