biodatamaker
✕

मप्र में चमकी की आहट के बीच कमलनाथ ने दिए विशेष सतर्कता के निर्देश

Updated: सोमवार, 24 जून 2019 (08:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के देवास में चमकी बुखार का कथित तौर पर संदिग्ध मामला सामने आने के बाद सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
 
सरकार ने देवास में बच्चे की मौत चमकी बुखार से होने की बात को भी सिरे से खारिज कर दिया है। इंदौर जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक देवास जिले से जिस बच्चे को एमवाय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था, उसमें चमकी बुखार के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए थे।
 
इसके साथ-साथ सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि अभी तक प्रदेश चमकी बुखार का कोई भी मामला या इस बीमारी का कोई भी लक्षण अभी तक प्रदेश में सामने नहीं आया है।
 
मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया है कि इस बीमारी के लक्षण का कोई भी मामला संज्ञान में आने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाए और कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाए।
 
मुख्यमंत्री ने स्वस्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार से जिस भी साधन-संसाधन की आवश्यकता है, तुरंत बताया जाए। प्रदेश के सारे अस्पतालों को सूचित किया जाए कि इस बीमारी के लक्षण का कोई भी मामला सामने आने पर तुरंत जानकारी दी जाए।
 
इस बीमारी के लक्षण यदि किसी भी मरीज़ में पाए जाते हैं तो तत्काल उसकी सूचना देकर आवश्यक सारे क़दम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से भी कहा है कि इस बीमारी को लेकर घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार इसको लेकर गंभीर व चिंतित है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख