Hanuman Chalisa

जनक दीदी के 76वें जन्मदिन पर सनावदिया में होगा पौधरोपण, देश के कोने-कोने से आएंगे मेहमान

WD Feature Desk
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (15:41 IST)
इंदौर। पद्मश्री जनक पलटा मगिलिगन के जन्मदिन पर शुक्रवार 16 फरवरी सुबह 9.30 बजे सनावदिया में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जनक पलटा मगिलिगन पिछले 39 साल से इंदौर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और हरा भरा बनाने के प्रयास कर रही हैं। वे कहती हैं कि मैं कचरामुक्त, प्लास्टिकमुक्त और रसायन मुक्त जीवन जीने की कला सिखा रही हूं। अभी तक इन विषयों पर 1,74,000 छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्ष्ण दे चुकी हूं। पिछले कई वर्ष से जन्मदिन पर अपनी उम्र के बराबर पेड़ लगाती आ रही हूं।

  • सस्टेनेबल तरीके से मनेगा जन्मदिन
  • हर साल जन्मदिन पर लगाती हैं पौधे
  • इंदौर के साथ देश के अन्य शहरों से आए मेहमान भी होते हैं शामिल
 
ईश्वर को धन्यवाद देने का सबसे अच्छा तरीका : जनक दीदी कहती हैं कि ईश्वर को अपने सार्थक व उद्देश्यपूर्ण जीवन के लिए धन्यवाद देने का यह सबसे अच्छा तरीका है। पिछले 13 साल से चल रहे इस प्रयास से सूखी पहाड़ी हरी भरी होने लगी है। कल आयोजित कार्यक्रम में 76 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सांसद शंकर लालवानी, नगरनिगम आयुक्त हर्षिका सिंह, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. रेणु जैन, डेली कालेज की प्रिंसिपल गुनमीत कौर बिंद्रा और डेली बिजनेस स्कूल की डॉ. सोनल सिसोदिया आएंगी। कार्यक्रम सुबह ठीक 9.30 बजे होगा जिसके बाद स्वल्पाहार होगा। 
 
यहां सीखते हैं सस्टेनेबल डवलपमेंट : जनक दीदी बताती हैं कि यहां पर आकर सभी सस्टेनेबल डवलपमेंट के गुण सीखते हैं। हम बताते हैं कि किस तरह से कम से कम प्रकृति का शोषण करके जीवन को आनंद के साथ जीना चाहिए। हम सौर ऊर्जा, प्रकृति का महत्व और अन्य जीवन के जरूरी विषयों पर लोगों को जागृत करने का प्रयास कर रहे हैं। 
 
कार्यक्रम स्थल : सनावादिया में दूतनी (DUTANI) पहाड़ी पौधारोपण स्थल तक पहुंचने का मार्ग:- मल्हार कोल्ड स्टोरेज (सनावदिया) वाले रोड पर सीधा 400 से 500 मीटर आगे बाएं हाथ पर भंडारी कृषि फार्म की तरफ मुड़ना है और भंडारी कृषि फार्म के पास मानवता क्लीनिक के बाहर पार्किंग की व्यवस्था है। पौधारोपण उपरांत स्वल्पाहार लेकर कृतार्थ करें भंडारी कृषि फार्म पर।
 
विनीत : जनक पलटा मगिलिगन एवं समस्त परिवार।

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख