dharma sangrah
Fri, 7 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Indian Police Service, Madhya Pradesh government, transfer

मध्यप्रदेश में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Madhya Pradesh News
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 16 अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए।
                 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जेल विभाग के महानिदेशक विजय कुमार सिंह को महानिदेशक होमगार्ड के पद पर पदस्थ किया। अभी तक विशेष पुलिस महानिदेशक होमगार्ड मैथलीशरण गुप्त को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस सुधार पुलिस मुख्यालय भोपाल, संजय चौधरी संचालक लोक अभियोजन को महानिदेशक जेल, राजेन्द्र कुमार विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर सेल, पुलिस मुख्यालय भोपाल को संचालक लोक अभियोजन मध्यप्रदेश के तौर पर पदस्थ किया गया है।
                 
इसी प्रकार सरबजीत सिंह विशेष पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल को मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया। बी मारिया कुमार विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस सुधार पुलिस मुख्यालय भोपाल को विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर सेल, अनिल कुमार को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अअवि, राजीव कुमार टंडन विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता तथा जीपी सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अअवि को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल बनाया गया। (वार्ता)