सम्बंधित जानकारी
- भोपाल में युवक को पट्टा बांधकर पीटने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुलडोजर, NSA की कार्रवाई
- भोपाल में युवक के साथ जानवरों जैसा सलूक, तालिबानी बर्बरता का वीडियो वायरल
- काली कमाई के कुबेर: 30 हजार सैलरी पाने वाली महिला इंजीनियर के घर 30 लाख का टीवी, एक करोड़ का बंगला, लोकायुक्त छापे में 7 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
- भोपाल में नशे में धुत सीआईडी इंस्पेक्टर ने SI से की मारपीट, केस दर्ज के बाद सस्पेंड
- मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार से दूर रहने के लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
भोपाल में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट
भोपाल।
भोपाल पुलिस के मुताबिक कोलार थाना इलाके के कजलीखेड़ा गांव का रहने वाला 21 साल का युवक संजू सिसोदिया 23 नवंबर की रात से लापता था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोलार थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस जब युवक की तलाश में शुरु तो पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि मृतक संजू का गांव की ही रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह घटना वाले दिन प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था।

पुलिस ने जब प्रेमिका के भाई से संजू के बारे में पूछताछ की तो पहले उसने पुलिस को बरगालाया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जो प्रेमिका के भाई ने संजू की हत्या की बात कबूल करते हुए उसके हत्या के बाद दफनाने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर बोरदा गांव के पास एक खेत से मृतक की लाश को बरामद किया गया। आरोपी ने संजू को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद उसके शव को जलाने की कोशिश कर सबूत मिटाने की कोशिश की लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ, इसके बाद उसने अधजली लाश को खेत में ही दफना दिया।